Lohardaga News: वेतन भुगतान की मांग को ले सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
लोहरदगा, सितम्बर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार को लोहरदगा में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने चार महीने के वेतन का एकमुश्त सूद के साथ भुगतान सहित 12 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए झारखण्ड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में आंदोलन शुरू किया है।हड़ताली कर्मियों ने 12 सूत्री मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। फिर भी मांगें पूरी नहीं होने पर जेल भरो अभियान चलाने की बात कही। सफाई कर्मियों की रैली पुराना नगरपालिका कार्यालय परिसर से मजदूर नेता महेश कुमार सिंह, किसुन दास और जफर आलम के नेतृत्व में निकली, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, बाबा मठ, मैना बगीचा होते हुए श्रम अधीक्षक लोहरदगा के कार्यालय में पहुंच कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.