Lohardaga News: वृद्धजन समाज के अमूल्य धरोहर, सम्मान जरूरी: सचिव
लोहरदगा, अक्टूबर 1 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गुरूवार को लोहरदगा में अंतरर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। सदर प्रखण्ड अंतर्गत मनहो गांव में स्थित वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि वृद्धजन समाज के अमूल्य धरोहर हैं। उनके अधिकारों की रक्षा एवं उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। डालसा की ओर से जरूरतमंद वृद्धजनों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। वहीं स्वास्थ विभाग की टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों की स्वास्थ्य की जांच की। यह भी पढ़ें- Godda News: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.