Lohardaga News: विश्व आदिवासी दिवस पर स्कूलों में किया गया पौधरोपण
लोहरदगा, अगस्त 9 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस पूर्व संध्या पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नदिया लोहरदगा सहित तमाम सरकारी स्कूल के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नदिया के कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रकृति और जनजातीय जीवन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आदिवासी समाज की परंपराओं में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया है। पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.