लोहरदगा, अगस्त 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के अध्यक्ष राज कमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को लोहरदगा प्रखंड के अरकोसा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर सह 'भूमि बोध' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा भूमि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी देकर जागरूक और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में पीएलवी शाहिद हुसैन एवं जितेंद्र राम, जीएनके प्रतिनिधि पम्मी साहू, पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पीएलवी शाहिद हुसैन एवं जितेंद्र राम ने ग्रामीणों को बाल विवाह, महिला हिंसा, ...