लोहरदगा, जुलाई 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा विधायक और केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डा रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को बरवाटोली स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजनों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और राशन कार्ड से संबंधित आवेदन विधायक को सौंपे। डा उरांव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। स...