लोहरदगा, अगस्त 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में तरुण एवं कन्या भारती के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया| अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की आचार्य रश्मि साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष विनोद राय के द्वारा प्रधानमंत्र और मंत्रिमंडल के विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण कराया गया। आचार्य रेणु ने कहा कि प्रतिभा के उजागर व नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था की...