लोहरदगा, अगस्त 20 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), लोहरदगा में आयोजित चार चक्का वाहन चालक प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ। समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा और जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक विपिन चंद्र मुख्य रूप से मौजूद रहे। अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने कहा कि वाहन चालन का प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल के आधार पर युवा खुद रोजगार हासिल करने के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के मानकों का हमेशा पालन करने की अपील की।

प्रशिक्षण का महत्व जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक विपिन चंद्र ने कहा कि कुशल वाहन चालकों की मांग हमेशा बनी रहती है। इस तरह ...