Lohardaga News: वन कर्मियों और ग्रामीणों ने वृक्ष रक्षा बन्धन कार्यक्रम किया
लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, प्रतिनिधि। वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वन विभाग लोहरदगा ने विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्ष रक्षा बन्धन का कार्यक्रम मनाया। जोगियारा जंगल में प्रभारी वनपाल सह बीट इंचार्ज विक्की कुमार मेहता की अगुवाई में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन समिति के लोगों ने भाग लिया।सलैया जंगल में बीट इंचार्ज प्रवीण उरांव, सनई में अवधेश महतो, चापरोंग में अनूप शाहदेव, चांड़ी और मन्हेपाट में महावीर उरांव, कंडरा में कमला लकड़ा, बक्शीडीपा पार्क में सरिता खाखा और आकाशी बगुला पतरा में मुकेश प्रजापति की अगुवाई में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों ने पेड़ों की रक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: वनकर्मियों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.