Lohardaga News: लोहरदगा रेलवे स्टेशन पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम
लोहरदगा, जुलाई 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शुक्रवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। रांची रेल मंडल के अधिकारियों के साथ पिस्का स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में वे लोहरदगा पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सेवा गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मौके पर रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक- डीआरएम करुणा निधि सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विनोद कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.