Lohardaga News: लोहरदगा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर
लोहरदगा, अक्टूबर 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ और शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, अस्पतालों की आधारभूत सुविधाओं और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। मातृ स्वास्थ्य की समीक्षा के दौरान डीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के सेवन, प्रसव और टीकाकरण की निगरानी करने के साथ प्रसव से संबंधित रिकॉर्ड व्यवस्थित रखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.