Lohardaga News: लोहरदगा में सर्पदंश से दो गंभीर, एक रिम्स रेफर
लोहरदगा, जुलाई 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में शनिवार को बगडू थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को जहरीले सांप ने डंस लिया। पहली घटना हिसरी गांव की है जहां कलाम मिरदाहा के पुत्र कुरसेद मीरदाहा को सांप ने काट लिया। कुरसेद किसी कार्य से जंगल की ओर गया था, इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद वह करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना अरेया टंगरा टोली की है। यहां दशरथ उरांव खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक सांप उनके पैर से लिपट गया। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को अपने पैर से हटाकर दूर फेंक दिया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.