लोहरदगा, नवम्बर 6 -- Lohardaga News: 500 से अधिक बाइक, स्कूटी और ऑटो की बुकिंग, सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और मिठाइयों की दुकानों में विशेष तैयारी खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह यह भी पढ़ें- Supaul News: धनतेरस पर 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, सजने लगे बाजारधनतेरस के लिए लोहरदगा का बाजार तैयार लोहरदगा, संवाददाता: दीपावली से पहले धनतेरस को लेकर लोहरदगा का बाजार पूरी तरह सजकर तैयार है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए लोगों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शहर के मुख्य बाजार से लेकर विभिन्न चौक-चौराहों तक दुकानों में आकर्षक सजावट की गई है। सोना-चांदी के आभूषण, पीतल और स्टील के बर्तन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, बाइक, स्कूटी, ऑटो, कार, ट्रैक्टर, ट्रक, पूजा सामग्री और सजावटी सामान की दुकानो...