लोहरदगा, जुलाई 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत 72-लोहरदगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार मीना ने इस उपलब्धि पर जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

डिजिटाइजेशन की सफलता के विवरण डीसी ने बताया कि जिले के कुल 2,93,871 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल अधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन अधिकारी अमित कुमार, सभी वरीय ...