Lohardaga News: लोहरदगा में बारिश से सड़कों और पुल-पुलिया की हालत बदतर
लोहरदगा, अगस्त 31 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदियां और नाले उफान पर हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों और पुल-पुलिया की स्थिति भी बदतर होती जा रही है। कई निचले इलाकों में जलजमाव बना हुआ है । जिले मे लगातार बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों के लिए जर्जर सड़कों से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
सड़क की स्थिति ग्रामीण इलाकों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.