लोहरदगा, सितम्बर 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को ले लोहरदगा में उत्साह का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कान्हा के जन्म के पूर्व दिवस से ही विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालु जन्मोत्सव मनाएंगे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जन्माष्टमी पर कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजनजन्माष्टमी की विशेष तैयारियां जन्माष्टमी को ले जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की जा रही है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकियां तैयार की जा रही हैं। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन की भी तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़े...