लोहरदगा, सितम्बर 2 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा को ले बुधवार को लोहरदगा उपायुक्त के निर्देश पर शंख पिकेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया समेत बड़े वाणिज्यिक वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 65 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। वाहन चालकों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।चालकों से शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्...