Lohardaga News: लोहरदगा में खुलेआम चल रहा जुए का कारोबार, प्रशासन मौन
लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में कथित तौर पर जुए का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। प्रतिदिन जुआ संचालित कर जुआरी लाखों के वारे-न्यारे कर रहे हैं। जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह नगर के कुछ रिहायशी इलाकों में भी जुआ खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के निगनी पेट्रोल पंप के समीप और नगर क्षेत्र के रिहाइशी इलाकों में बकायदा कमरा किराए पर लेकर जुआ अड्डा संचालित किए जा रहे हैं। जिससे आसपास का माहौल तो खराब हो ही रहा है अपराध बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। जानकारी अनुसार इन जगहों पर दर्जनों लोग जुआ खेलते हैं। लाखों रुपये के दांव लगाए जाते हैं। इनमें स्थानीय लोगों के साथ दूसरे जिलों के जुआरी भी शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं जिले में कथित रूप से चल रहे जुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.