लोहरदगा, जुलाई 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के पेट्रोल पंपों पर अभी तक ई20 को ले जागरूकता अभियान शुरू नही किया गया है। एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल को ले उपभोक्ताओं के बीच फैले भ्रम को दूर करने के लिए प्रस्तावित जागरूकता अभियान जिले में अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। पेट्रोल पंपों पर जागरूकता संबंधी बैनर और पोस्टर लगाने की योजना है, लेकिन पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें अब तक कोई आधिकारिक निर्देश या प्रचार सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत उपभोक्ताओं को बताया जाना है कि ई-20 पेट्रोल, ई-10 की तुलना में बेहतर विकल्प है। साथ ही पोस्टर और अन्य प्रचार माध्यमों से यह संदेश दिया जाएगा कि ई-20 के उपयोग से सामान्य परिस्थितियों में इंजन को नुकसान नहीं होता और वाहन के बीमा दावे पर भी कोई प्रतिकू...