लोहरदगा, अगस्त 1 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, झारखण्ड प्रदेश के महामंत्री बिन्देश्वर उरांव ने लोहरदगा शहर में हाल के दिनों में हुई लगातार आपराधिक घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। श्री उरांव ने कहा कि एक ही दिन में शहर के भीतर हुई कई गंभीर घटनाओं ने आम नागरिकों के मन में भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। प्रिया स्टोर के मालिक की गोली मारकर हत्या, खत्री ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट का प्रयास, पतरा टोली स्थित पेट्रोल पंप में पिस्तौल दिखाकर लूट की कोशिश जैसी घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक...