लोहरदगा, जुलाई 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में लोहरदगा जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता की शुरूआत शुक्रवार को नदिया स्कूल मिनी स्टेडियम में यंग वारियर टाकू बनाम कोचिंग सेंटर लोहरदगा के बीच मैच से हुई। इसमें लोहरदगा ने टाकू को 2-1 से हराया। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला फुटबॉल लीग खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म देने के साथ-साथ फेडरेशन के माध्यम से उन्हें राज्य, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। हमारा प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी निरंतर आगे बढ़ें, जिसके लिए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- स्पोर्टिंग ने भगेरिया ब्लास्टर और लट्टू उरांव एफसी ने शारदा अकादमी को हरायाउपस्थित ...