Lohardaga News: लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन की पुरानी कमेटी बरकरार
लोहरदगा, अगस्त 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में पुरानी कमेटी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उसे एसोसिएशन के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिले में क्रिकेट के विकास, घरेलू क्रिकेट को मजबूत करने, स्थानीय प्रतियोगिताओं को बेहतर स्तर पर आयोजित करने और खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आमसभा की शुरुआत में पिछले वर्ष की वार्षिक कार्यवाही तथा सत्र 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पारित किया गया। अगले वर्ष के ऑडिट के लिए के पांडेया एंड कंपनी का चयन किया गया। एसोसिएशन के इलेक्शन आफिसर अनूप कुमार राय को सभी सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपे जाने के बाद उन्होंने नई कमेटी की घोषणा की।नई कमेटी में धीरज प्रसाद साहू को अध्यक्ष, भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.