Lohardaga News: लोहरदगा के 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में दिखाएंगे दमखम
लोहरदगा, अगस्त 20 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। धनबाद में 21 से 22 अगस्त तक झारखंड स्टेट एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में भाग लेने के लिए लोहरदगा जिले के 21 चयनित खिलाड़ी गुरुवार सुबह सात बजे लोहरदगा रेलवे स्टेशन से धनबाद के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता में 14 एवं 16 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के रवाना होने के दौरान रेलवे स्टेशन पर अभिभावकों, खेल प्रेमियों और एथलेटिक एसोसिएशन से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल रहा। खिलाड़ियों के साथ बालक वर्ग के कोच विकास कुमार महतो, बालिका वर्ग की कोच नम्रता भगत तथा मैनेजर रोशन कुमार सिंह भी धनबाद के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 35 सदस्यीय जिला टीम धनबाद रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.