लोहरदगा, अक्टूबर 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। त्योहारों के मौसम में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को लोहरदगा कुडू प्रखण्ड के जिमा चौक और कुडू बाजार में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान किराना दुकान में एक्सपायरी खाद्य सामग्री और गंदगी मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, फफूंद लगे केक और मिलावट की आशंका वाली मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया। किराना दुकान में मिली गंदगी, लगाया जुर्माना यह भी पढ़ें- Gurgaon News: मिलावट से जंग: मिठाई की हर पांचवीं जांच में गड़बड़ी, सवालों के घेरे में शहर की मिठासकिराना दुकान में एक्सपायरी सामग्री और गंदगी मिली जिमा चौक स्थित सैयद अंसारी की किराना दुकान की जांच के दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली। कई पैकेटो...