Lohardaga News: लोहरदगा के आवासीय स्कूलों में मलेरिया का प्रकोप
लोहरदगा, जुलाई 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा,प्रतिनिधि। लोहरदगा के आवासीय स्कूलों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। किस्को प्रखंड में संचालित तीन आवासीय स्कूलों में बच्चों की मलेरिया जांच में सत्रह बच्चे मलेरिया से ग्रसित पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किस्को के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेमरडीह के ग्राम जनवल के आश्रम आवासीय विद्यालय जनवल किस्को में मंगलवार को 145 बच्चों की मलेरिया जांच आरडीके से की गई। इसमें छह बच्चे मलेरिया से बीमार पाए गए।जांच किस्को एसएचसी के एमपीडब्ल्यू मनीष केशरी, अकरम इरफान, प्रभाकर पाठक, सीताराम खेरवार विकास कुमार महतो ने किया। मौके पर एवं विद्यालय की प्रिंसिपल कनकलता मौजूद थीं। इसके पूर्व एकलव्य विद्यालय किस्को एवं पेशरार में 288 बच्चों की मलेरिया जांच में 11 बच्चों को मलेरिया पाजीटिव पाया गया। सभी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.