लोहरदगा, जुलाई 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को पतराटोली पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाकर लूट का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण लुटेरे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। वारदात के दौरान कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल बन गया, हालांकि अपराधी बिना लूटपाट किए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: शहर में गूंजती रही पुलिस की सायरन यह भी पढ़ें- Lohardaga News: खत्री ज्वेलर्स ...