लोहरदगा, सितम्बर 1 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत बंसरी गांव निवासी शुकरा मुंडा के पुत्र जयमंगल मुंडा भारतीय सेना में 28 वर्षों तक सेवा देने के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे। गांव लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने सेन्हा मुख्य पथ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के समीप उनका ढोल-नगाड़े और बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। JaiMangal Munda ने बताया कि पढ़ाई के समय से ही उनके मन में देश सेवा करने की प्रबल इच्छा थी। मैट्रिक पास करने के बाद उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी शुरू की। वर्ष 1998 में पटना के दानापुर में आयोजित सेना भर्ती में शामिल हुए और अपनी मेहनत के बल पर पहली ही बार में बिहा...