Lohardaga News: राष्ट्र रक्षा यज्ञ अनुष्ठान का हुआ आयोजन
लोहरदगा, अक्टूबर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में सोबरन टोली स्थित हनुमान मंदिर परिसर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। इसके बाद आरती कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक एकता की कामना की गई। मंत्रोच्चार विक्की मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने की।अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र रक्षा यज्ञ का उद्देश्य सनातन धर्म, हिंदू संस्कृति, पारिवारिक संस्कारों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, एकता और समरसता मजबूत होती है। समाजसेवी वीरेंद्र प्रजापति ने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, सहयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.