Lohardaga News: राष्ट्रीय स्तर पर एमबी डीएवी के खिलाड़ियों ने जीते 13 मेडल
लोहरदगा, अक्टूबर 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। नई दिल्ली में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मेडल जीते। अंडर-19 बालक कबड्डी टीम ने रजत पदक हासिल किया। टीम के छह खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। वहीं, अंडर-14 बालिका खो-खो टीम ने भी रजत पदक जीता। इस वर्ग में पांच छात्राओं ने पदक हासिल किए। अंडर- 14 बालक कुश्ती प्रतियोगिता में हर्ष राज ने रजत और तन्मय अंश ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय की प्राचार्या प्रेरणा शंखधर के निर्देशानुसार खेल शिक्षक अमित कुमार और रमन कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.