लोहरदगा, नवम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपावली एवं छठ महोत्सव भक्ति भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राम-भरत मिलाप लघु नाटक और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने छठव्रती के रूप में सजकर छठ पूजा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह और राजमोहन राम उपस्थित थे। अतिथियों ने दीपावली और छठ पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: डीएवी में छठ ...