Lohardaga News: रामलीला के दूसरे दिन लंका दहन का मंचन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लोहरदगा, अक्टूबर 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ, उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना और मां सरस्वती की स्तुति के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। कलाकारों ने राज्याभिषेक की तैयारी, कैकेयी-मंथरा संवाद, श्रीराम का वनवास, केवट संवाद, चित्रकूट में भरत मिलाप, सीता हरण, जटायु मोक्ष, शबरी के जूठे बेर तथा हनुमान-सुग्रीव मिलन जैसे प्रसंगों का मंचन किया। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.