Lohardaga News: रामचरितमानस पाठ और भागवत पुराण कथा की तैयारी
लोहरदगा, सितम्बर 20 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। ठाकुरबाड़ी मंदिर लोहरदगा परिसर में रामचरितमानस पाठ समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। इसमें दुर्गा पूजा के अवसर पर लगातार नौ दिनों तक आयोजित होने वाले रामचरितमानस पाठ एवं भागवत पुराण कथा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सचिव अजय कुमार मित्तल ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आयोजन को लेकर अब तक किए गए प्रयासों एवं तैयारियों से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इस बार कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए समिति के सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से समर्पित भाव के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोषाध्यक्ष मुरली अग्रवाल ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.