Lohardaga News: राज्य वालीबॉल चैंपियनशिप में एस शुजाउद्दीन राजा बने चयनकर्ता
लोहरदगा, अक्टूबर 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। दुमका में आयोजित होने वाली बादशाह सिंह मेमोरियल अंडर-14 झारखंड राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में लोहरदगा वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक एस शुजाउद्दीन राजा को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 23 से 25 अक्तूबर तक दुमका में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों की बालक एवं बालिका टीमें भाग लेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनकर्ता की जिम्मेदारी मिलने से लोहरदगा के खेल जगत में उत्साह है। झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव उत्तम राज ने बताया कि एस शुजाउददीन राजा की खेल में उपलब्धियों और अनुभव के आधार पर उन्हें यह दायित्व दिया गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका के गांधी मैदान में आज से सजेगा वॉलीबॉल का रोमांच यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.