लोहरदगा, अगस्त 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। वर्ष 2026-27 के राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक सोमवार को लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष हुई।

बैठक के प्रमुख निर्देश डीसी ने पहली तिमाही में अपेक्षाकृत कम राजस्व संग्रहण वाले विभागों को संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए सभी विभागों को प्रत्येक तिमाही का लक्ष्य निर्धारित कर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचलों में राजस्व संग्रहण, नामांतरण (म्यूटेशन) और लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने 30 दिन से कम, 30 से 90 दिन और 90 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आवश्यक दिशा-निर्देश डीसी ने...