लोहरदगा, जुलाई 11 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा का ऐतिहासिक रथ मेला को लेकर शुक्रवार को भंडरा थाना परिसर में सीओ दुर्गा कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 जुलाई से शुरू होने वाले रथ मेले की सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा बैठक में डीएसपी समीर तिर्की ने कहा कि रथ मेला में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी । उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेटा ने कहा कि मेले में आने वाली महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए महिला पुलिस बल की अलग से ड्...