Lohardaga News: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए छठ घाट, अर्घ्य की तैयारी पूरी
लोहरदगा, नवम्बर 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लोहरदगा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। शहर के बड़े तालाब, देवस्थल तालाब, राममंदिर तालाब, ठकुराइन तालाब और बउली बगीचा तालाब समेत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख नदी और जलाशय घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से छठ घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त कराया गया है। घाटों और आसपास के रास्तों को रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: शंख संगम छठ घाट सज-धजकर तैयार, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विशेष सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.