लोहरदगा, अक्टूबर 15 -- डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक कार्यक्रम Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल, सेरेंगहातु, भंडरा रोड में गुरुवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उनके जीवन, विचारों, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर आधारित भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 48 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच के विशाल कुमार साहू ने प्रथम, कक्षा सात के कौशल कुमार साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा आठ के हुटेन कचांगनी अनल और कक्षा नौ की कौशल्या कुमारी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन से प्रे...