लोहरदगा, जुलाई 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। घूरती रथ यात्रा के अवसर पर शनिवार को लोहरदगा नगर समेत जिलेभर में भगवान जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी से अपने श्रीमंदिर के लौट आये हैं। इस पावन अवसर पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर भगवान की सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। रथ यात्रा मौसीबाड़ी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रीमंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष, भजन- कीर्तन और ढोल- नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: हरि बोल के जयकारे के साथ ठाकुरबाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ महिल...