Lohardaga News: मुड़मा जतरा से लौट रहे होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौत
लोहरदगा, अक्टूबर 28 -- Lohardaga News: कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो थाना क्षत्रे के सढाबे डुमरटोली गांव के एक युवक की मौत बुधवार को बाइक दुर्घटना में हो गई। शिबू गोप के 22 वर्षीय पुत्र सुरेश गोप अपने गांव के ही युवक श्रवण गोप के साथ मुड़मा जतरा देखने गया था। दोनों दोस्त जतरा देखकर बाइक से शाम पांच बजे घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में चान्हो-मांडर के बीच सामने से आ रही स्कूटी से इनके बाइक टकरा गई। जिससे सुरेश गोप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रिम्स ले जाया गया है। वहीं स्कूटी चालक अज्ञात युवक की भी मौत मौके पर हो गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मांडर में दो अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवार की मौत, तीन घायल सुरेश होमगार्ड का जवान था, वह धनबाद में कार्यरत था। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.