Lohardaga News: मुंबई में संजना कुमारी वर्मा को ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट ने किया सम्मानित
लोहरदगा, नवम्बर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा की होनहार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी वर्मा की उपलब्धियों को एक और बड़ी पहचान मिली है। मुंबई में उन्हें ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट की ओर से उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी संजना के लिए यह सम्मान गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से लोहरदगा सहित पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। संजना कुमारी वर्मा ने शारीरिक चुनौतियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और पैरा बैडमिंटन में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। जापान के आइची- नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित एशिया पैरा गेम्स 2026 में उन्होंने महिला एसएल-3 वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया था।प्रतियोगिता में उनकी विश्व रैंकिंग 13 रही। संजना की उपलब्धियों को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.