लोहरदगा, नवम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट लोहरदगा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिट्टी से निर्मित दीपक, धूपदानी और विभिन्न प्रकार के खिलौने भेंट किए। इस अवसर पर एसपी सादिक अनवर रिजवी ने पूरे लोहरदगा जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कुम्हार समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कुम्हार समाज की मेहनत और कला के कारण ही दीपावली पर मिट्टी के दीयों से देश के साथ हमारा लोहरदगा शहर भी जगमगा उठता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों को किया सम्मानित, स्वद...