Lohardaga News: माता की भक्ति में आयोजित डांडिया में झूमा लोहरदगा
लोहरदगा, अक्टूबर 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर ऑफिशियल लोहरदगा डांस एकेडमी के तत्वावधान में जिला परिषद परिसर में माता की भक्ति पर डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू और विशिष्ट अतिथि आयकर आयुक्त निशा उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की गई। आयोजन समिति ने अतिथियों को चुनरी, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि नवरात्र शक्ति, भक्ति और सामाजिक समरसता का पर्व है। डांडिया और गरबा जैसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ते हैं। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.