Lohardaga News: माइंस क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लोहरदगा, जुलाई 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भास्कर ज्योति एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बोन्डोबार बाक्साइट माइंस, पाखर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कंपनी के एजीएम धनंजय कुमार, अकाउंट्स विभाग के नीरज पांडेय, माइंस के लेबर इंचार्ज, सुरक्षा कर्मियों और बोन्डोबार गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।मौके पर कंपनी प्रबंधन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.