लोहरदगा, अक्टूबर 15 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला कृषि-सह-आत्मा कार्यालय, लोहरदगा में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से आईं महिला किसानों, अतिथियों, प्रगतिशील महिला कृषकों और कृषि विभाग के प्रखंड स्तरीय कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नाबार्ड की डीडीएम शोभा रानी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, प्रदान की एग्जीक्यूटिव सुरभि मौर्य और किस्को एफपीओ की सीईओ रीना सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को पहचान देना तथा कृषि कार्यों में उनकी भागीदारी और भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: महिला किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित इस अवसर पर विभिन्न प...