Lohardaga News: महाषष्ठी के साथ बंगाली समाज में दुर्गोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
लोहरदगा, अक्टूबर 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। बंगाली समाज में शुक्रवार को महाषष्ठी के साथ दुर्गा पूजा का औपचारिक और भव्य शुभारंभ हुआ। पारंपरिक विधि-विधान से बेलवरण की रस्म निभाकर मां दुर्गा का आह्वान किया गया और उन्हें पूजा पंडालों में आगमन का निमंत्रण दिया गया। इसके साथ ही शहर के अधिकांश पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। दुर्गा बाड़ी में ढाक की गूंज के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां दुर्गा के आगमन के साथ ही शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। आकर्षक विद्युत सज्जा से सड़कें और पूजा पंडाल जगमगा उठे हैं। पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। कहीं भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं, तो कहीं कारीगरों की कल्पनाशीलता और पूजा समितियों की मेहनत लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। भक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.