लोहरदगा, अगस्त 31 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड आर्य प्रतिनिधि सभा के सौजन्य और झारखंड आर्य वीर दल व गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा के तत्वावधान में 28 अगस्त से चार सितंबर तक चलने वाले वेद प्रचार सप्ताह कार्यक्रम के तहत सोमवार को गोधूली बेला में सेन्हा प्रखंड के कोराम्बे हनुमान चबूतरा सनातन संस्कृति और वेद प्रसार यज्ञ का आयोजन किया गया। झारखंड आर्य वीर दल के प्रधान- सह- गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरच्चंद्र आर्य पुरोहितत्व यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए इसमें विद्यार्थियों की संख्या उल्लेखनीय थी। इस मौके पर यज्ञाचार्य शरच्चंद्र आर्य के साथ लाल बाल किशोर नाथ शाहदेव, शिव शंकर सिंह, रविंद्र दत्ता, सुखदेव मुंडा, आश्रम के ब्रह्मचारी राहुल आर्य, सूरज आर्य, सनी आर्य, आर्यन आर्य,कोराम्बे ...