लोहरदगा, अक्टूबर 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर लोहरदगा सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में कलश स्थापना के दिन से ही श्रद्धालुओं के सहयोग से प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजन तैयार कर आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मां की आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इस दौरान पुरुष, महिलाएं और बच्चे कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। सेवादारों ने श्रद्धालुओं के बीच खीर और पूड़ी का वि...