लोहरदगा, सितम्बर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा नगर परिषद में कार्यरत दर्जनों मजदूर गुरूवार को संघ के अध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। मजदूरों ने सांसद को बताया कि श्री श्याम एस डब्ल्यू एम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से उनसे काम लिया जाता है, जो मजदूरों का भुगतान करती है। लेकिन पिछले चार माह से मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है। मजदूरों ने कहा कि भुगतान न होने से उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इतना बड़ा करम पर्व भी बीत गया, फिर भी भुगतान नहीं हुआ। बाल-बच्चों की पढ़ाई, दवाई और इलाज को लेकर वे गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने सांसद से जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की।सांसद सुखदेव भगत ने मजदूरों को आश्वस्त देते हुए कहा...