लोहरदगा, सितम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड सरकार के मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू को लोहरदगा में कई संस्थानों में सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरकार द्वारा घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक और सोमवार को अवकाश के कारण तमाम सरकारी विभागों के कार्यालय बंद रहे। कई गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों ने भी मंत्री को श्रद्धांजलि स्वरूप अवकाश रखा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि कार्यक्रम लोहरदगा किस्को के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल खेल मैदान में शोकसभा आयोजित की गई। डीटीएस एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित शोकसभा में अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के वॉलीबॉल प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ियों, शिक्षकों, कोच, मैनेजर और एकेडमी के अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। बत...