लोहरदगा, अगस्त 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सावन की भक्ति और आस्था से सोमवार को लोहरदगा शहर एक बार फिर शिवमय हो उठा। कांवरिया संघ बरवाटोली के तत्वावधान में मां सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर, बरवाटोली परिसर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक शादिक अनवर रिजवी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच निकली कांवड़ यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा बरवाटोली से शुरू होकर महावीर चौक, गुदरी बाजार, थाना चौक, चंद्रशेखर आजाद चौक, हटिया गार्डन, लहेरी मोहल्ला, राणा चौक और मिशन चौक होते हुए गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित देवाकी शिवधाम पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने सुल...