लोहरदगा, अक्टूबर 17 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत भिठा गांव में माता आदि शक्ति भवानी का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि यहां अदृश्य देवी की पूजा की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि मंदिर में स्थापित माता भवानी की दस भुजाओं वाली मूर्ति को आज तक किसी ने खुली आंखों से नहीं देखा है। करीब 400 साल पुरानी इस परंपरा के पीछे की मान्यताओं के बारे में भी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: मां भगवती पूजन की समय सारणी जारीअदृश्य देवी की अनोखी परंपरा इस मंदिर में परंपरागत रूप से शाहदेव परिवार के सदस्य ही पूजा-अर्चना करते हैं। परिवार के सदस्यों को भी माता की मूर्ति देखने या उसे छूने का अधिकार नहीं है। बताया जाता है कि दस भुजाओं वाली माता भवानी की मूर्ति ए...